किसानों को एसएमएस से ही मिलेगी गन्ना पर्ची
शामली। कोरोना के कारण प्रिंटेंड गन्ना पर्ची के स्थान पर किसानों को केवल एसएमएस पर्ची उनके मोबाइल फोन पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान अपने मोबाइल में इन बॉक्स को भी खाली रखें। इनबॉक्स भरे होने पर एसएमएस प्राप्त नहीं हो सकेगा।
जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पर्ची तथा मोबाइल फोन पर एसएमएस पर्ची दोनों ही उपलब्ध कराई जा रही थी, परंतु वर्तमान में कोरोना महामारी को देखते हुए गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय भूसरेड्डी चीनी द्वारा प्रिंटेंड गन्ना पर्ची को बंद कराकर किसानों को केवल एसएमएस पर्ची उनके मोबाइल फोन पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्था के अतिरिक्त गन्ना किसान सेंटरों पर उपलब्ध दैनिक गन्ना क्रय की सूची के आधार पर भी अपना गन्ना क्रय केंद्र को उपलब्ध करा सकते हैं। गन्ना किसान एसएमएस पर्ची को दिखाकर तथा साथ में फोटो युक्त पहचान पत्र वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड आदि को दिखाकर अपने गन्ने की तौल करा सकेंगे।