फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में शामिल किसानों को मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड
विज्ञापन

शामली। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में शामिल सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। केंद्र सरकार के निर्देश पर जिले के बैंकों में 23 फरवरी तक विशेष अभियान प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि जिले में किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों की संख्या एक लाख 18 हजार और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में शामिल किसानों की एक लाख 22 हजार है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में शामिल वाले किसानों को केंद्र सरकार के निर्देश पर 23 फरवरी तक जिले के सभी बैंकों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में शामिल लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जाएगी। इस मौके पर डीएम अखिलेश सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक शैलेश कुमार, उपनिदेशक शिवकुमार केसरी, जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें