कैराना एसएन इंटर कालेज में बनाये गये परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करती एसडीएम मणि अरोरा
- फोटो : SHAMLI
कैराना। एसडीएम ने यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शुक्रवार को एसडीएम मणि अरोरा पब्लिक इंटर कालेज पहुंचीं। प्रधानाचार्य अजय बहादुर सिंह ने बताया कि हाई स्कूल के 401 तथा इंटर के 472 छात्र इस केंद्र पर परीक्षा देंगे । एसडीएम ने कालेज में सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, कमरों में प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई का निरीक्षण किया। इसके बाद एसडीएम एसएन इंटर कालेज पहुंची। कालेज प्रबंधक रफाकत अली ने बताया कि उनके कालेज में हाईस्कूल के 421 और इंटर के 116 छात्र परीक्षा देंगे। कालेज में 36 सीसीटीवी कैमरों के साथ ही वायस रिकार्डर की भी व्यवस्था है। उन्होंने कमरों में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ सफाई का भी निरीक्षण किया। इससे पहले सुबह करीब छह बजे एसडीएम ने सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। चार दिन पहले निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मंडी में आवंटित दुकानों के आगे ठेली लगा कर अतिक्रमण करने पर चेतावनी दी थी। इसके चलते मंडी में आढ़ती अपनी दुकानों पर ही व्यापार करते मिले। एसडीएम ने ईदगाह, मेंढकी दरवाजा, चौक बाजार व शामली स्टैंड पर साफ-सफाई का निरीक्षण किया। एसडीएम मणि अरोरा ने बताया कि 18 फरवरी से होने वाले यूपी बोर्ड की परीक्षा के मद्देनजर कस्बे के दोनों परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
कैराना एसएन इंटर कालेज में बनाये गये परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करती एसडीएम मणि अरोरा- फोटो : SHAMLI