फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मन की बात’ के दौरान थाली-ताली बजाएंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में जिले के किसान एवं मजदूर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के तहत थाली एवं ताली बजाएंगे। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता ने सभी से एकजुट होकर किसानों का समर्थन करने को कहा है।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू नगर अध्यक्ष योगेंद्र पंवार के कार्यालय पर बैठक में प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किसान-मजदूर एक साथ मिलकर मन की बात कार्यक्रम के दौरान थाली एवं ताली बजाएंगे। रविवार को सुबह 11 से 12 बजे तक प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होना है। उन्होंने कहा कि सभी किसान-मजदूर एकजुट होकर दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन करें। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष चौधरी संजीव प्रधान, चौधरी ओमबीर पटवारी, चौधरी अजीत निरवाल, दीपक शर्मा, असजद, जाहिद हसन, चौधरी मुनव्वर, मीडिया प्रभारी तालिब एडवोकेट, चौधरी इमरान एडवोकेट, चौधरी आमिर अली आदि मौजूद रहे।
------------
किसानों के लिए भंडारा चला रहे जिलेवासी
शामली। दिल्ली सीमा पर गाजीपुर में डटे किसानों के लिए जिले के भाकियू नेताओं ने भंडारा चला रखा है। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि किसानों के लिए लगातार भोजन की व्यवस्था की जा रही है। शामली के भाकियू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किसानों की सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि वहां गयूर अहमद, अहसान अहमद, सिद्धार्थ राणा, देवराज पहलवान, कंवरपाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें