बाबरी। गाजीपुर सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन में और ज्यादा तेजी लाने के लिए भाकियू की क्षेत्र के गांवों में पंचायतों का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को गांव भाज्जू में आयोजित बैठक में युवा भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने अधिक से अधिक संख्या में किसानों से आंदोलन में पहुंचने को कहा।
बुधवार को क्षेत्र के गांव भाज्जू में शनि मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि किसान अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने गांवों से एक दिन में करीब 15 से 20 क्विंटल दूध भेजने को कहा। बैठक में मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, अनंगपाल, विवेक, राहुल प्रधान, नरेश पाल, शरण पाल, चरणसिंह आदि मौजूद रहे।