फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे किसान

विज्ञापन
कैराना में नेशनल हाइवे के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में धरने पर बैठे किसान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। राष्ट्रीय राजमार्ग 709 एडी के निर्माण के लिए किसानों की अधिग्रहण की जाने वाली भूमि का उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। किसानों के बीच पहुंचे एसडीएम ने किसानों की समस्या के समाधान का आश्वासन देकर किसानों से धरना समाप्त करने की अपील की।
विज्ञापन

सरकार द्वारा पानीपत से वाया शामली-मुजफ्फरनगर होते हुए नगीना से उत्तराखंड के कोटद्वार तक राष्ट्रीय राजमार्ग 709 ए डी फोरलेन बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए सड़क चौड़ीकरण के लिए किसानों की भूमि को अधिग्रहण करने का कार्य किया जा रहा है। गांव मन्ना माजरा के पास गांव कंडेला, ऐरटी व मन्ना माजरा के किसान खेत पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किसानों की जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा और जमीन की पैमाइश भी सही तरीके से नहीं की गई। मंगलवार शाम एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, तहसीलदार प्रवीण कुमार व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी सत्य प्रकाश तिवारी के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने किसानों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करने की अपील की। किसान रोहित जैन ने बताया कि एसडीएम ने उनको जमीन की लेखपाल से पैमाइश कराने का आश्वासन दिया है तथा अपने दफ्तर में मिलने के लिए बुलाया हैं। एसडीएम से सभी किसान मिलेंगे। अगर उनकी समस्या का सही तरीके से समाधान नहीं होता है तो उनका धरना जारी रहेगा। बुधवार को तीसरे दिन भी किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें