फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों का धरना 19 वें दिन भी जारी

Sat, 09 Sep 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गन्ना समिति परिसर में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर चल रहा किसानों का धरना 19वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


गन्ना समिति परिसर में शुक्रवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। दो दिन पहले बुधवार को धरना स्थल पर किसान महापंचायत हुई थी। महापंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत समेत कई खाप चौधरी व किसान नेता शामिल हुए थे। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर कोई समाधान न निकलने पर धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया था। शुक्रवार को धरने पर मौजूद किसानों ने कहा कि जब तक संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर संजीव लिलौन, पूर्व प्रधान संजीव, कर्मवीर सिंह, राजीव, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

एक पक्षीय कार्रवाई के विरोध में भाकियू का थाने पर हंगामा
बाबरी। गांव बुटराड़ा में बुधवार शाम को बाइक पर जा रहे हयात की रास्ते में आजम खां व जकी के साथ कहासुनी हो गई थी। दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। मारपीट में एक पक्ष में आजम व जकी व दूसरे पक्ष से हयात घायल हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराते हुए हयात को हिरासत में ले लिया। इसके चलते बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे बाबरी थाने में भाकियू जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक ग्रामीणों के साथ पहुंचे और एक पक्षीय कार्रवाई करने का विरोध करते हुए हंगामा किया। बाबरी थाना अध्यक्ष ने भाकियू कार्यकर्ताओं को शांत करते हुए जकी पक्ष के घर दबिश देकर एक आरोपी को रात में ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद मामला शांत किया। इस अवसर पर अफजल खां, ब्लाक अध्यक्ष उपेंद्र मलिक, मेहरबान, इंतजार, मुकर्रम, शाहिद, फरीद आदि मौजूद रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने हयात, शारिब, माज को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें