ऊन। ऊर्जा निगम द्वारा लगाए गए मुकदमों और जुर्माने के विरोध में शहीद भगत सिंह युवा समिति के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर 80वें दिन भी धरना जारी रखा।
सोमवार को धरने में शामिल किसानों ने कहा कि सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। धरना ढाई महीने से चल रहा है, लेकिन अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगम ने समझौता करने के बावजूद मुकदमे दर्ज किए और जुर्माने के नोटिस भेजे, जो किसानों के साथ अन्याय है। शहीद भगत सिंह युवा समिति के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक विद्युत विभाग समझौते के अनुसार मुकदमों और जुर्माने के नोटिस वापस नहीं लेता, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।