फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर यूनिट हेड से मिले किसान

Sun, 28 Jul 2024 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर किसान शामली चीनी मिल के यूनिट हेड से मिले। उन्होंने बकाया गन्ना भुगतान न होने पर रोष जताया। मिल अधिकारियों ने जल्द ही बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को किसान शामली चीनी मिल में पहुंचे। किसानों ने मिल के यूनिट हेड अनिल कुमार त्यागी से उनके कार्यालय में मिलकर बकाया गन्ना भुगतान की मांग की। किसानों ने कहा कि पिछले साल के गन्ने का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान जल्द करने की मांग रखी। इस दौरान महाप्रबंधक गन्ना बलधारी सिंह, डीजीएम केन दीपक राणा आदि अधिकारी भी मौजूद रहे। मिल अधिकारियों ने बकाया गन्ना भुगतान जल्द करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संजीव शास्त्री, अरविंद कुमार ओमपाल सिंह, सुक्रमपाल सिंह, कर्मवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, विनय कुमार, विपिन कुमार, राजीव कुमार, कृष्णपाल, प्रभात मलिक, अंकित, सोमपाल आदि किसान मौजूद रहे।
संजीव शास्त्री ने बताया मिल अधिकारियों ने नया भुगतान 31 अगस्त तक और पुराना भुगतान 30 सितंबर तक करने की बात कही है। उन्होंने बताया पांच अगस्त को गन्ना समिति में किसानों की पंचायत रखी हुई है। पंचायत में भुगतान को लेकर किसान ही फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें