फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश, लूट रहे दिनरात

Sat, 23 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली शुगर मिल में गन्ना डालने जा रहे किसानों से बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने लूटपाट की। उनको बुरी तरह से पीटा और खेत में पेड़ से बांधकर फरार हो गए। सुबह खेत में गए ग्रामीणों ने किसानों को मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव का बड़ौत निवासी रणबीर पुत्र इकबाल और जयबीर पुत्र फेरू बृहस्पतिवार रात दो बजे भैंसा बुग्गी लेकर शामली शुगर मिल में गन्ना डालने जा रहे थे। झाल गेट के पास आधा दर्जन से अधिक हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उनको पास के ही खेत में एक पेड़ से चादर और मफलर से बांध दिया और मारापीटा। बदमाशों ने दोनों भैंसों को बुग्गी से निकाल लिया और गन्ने से भरी बोगियों को खाई में धकेल दिया।

शुक्रवार सुबह जब आसपास के ग्रामीण खेतों में पहुंचे, तो उन्होंने दोनों किसानों को पेड़ से बंधा देखा। उनको बंधन मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों से मामले की जानकारी ली। पीड़ित किसानों ने बताया कि लूटपाट करने वाले आठ बदमाश थे। बाद में पीड़ित किसानों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
लूटपाट की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। आरोप लगाया कि रात के समय पुलिस कोई गश्त नहीं करती है। जिससे इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रदर्शन करने वालों में अनिल मलिक, जयप्रकाश, नरेंद्र, विनोद, सुरेंद्र, सौराज सिंह, लंबरदार, जगमेहर सिंह आदि रहे।

मिल में गन्ना लेकर आ रहे किसानों के साथ लूटपाट कर भैंसें लूटे गए हैं। किसानों को बंधक बनाने की जानकारी नहीं है। बदमाशों की तलाश में सर्विलांस की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

डीपी सिंह, कोतवाली प्रभारी, शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें