फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सीमा के लिए रवाना हुए किसान

विज्ञापन
शामली में दिल्ली के लिए रवाना होते भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
दिल्ली सीमा के लिए रवाना हुए किसान
विज्ञापन

शामली/कांधला। दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए जनपद के किसानों के जाने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को भी किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसके अलावा गांव टिटौली में आयोजित पंचायत में कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय टिटौली के परिसर में आयोजित पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि कृषि कानून किसानों को बर्बाद करने और उन्हें कंपनियों के अधीन करने का षड्यंत्र हैं। सरकार का रवैया अलोकतांत्रिक है। सरकार शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों को भड़काने की कोशिश कर रही है। किसानों ने आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान देवेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, सोमपाल सिंह, छोटू, अरुण, संजीव, अमरपाल, जसबीर सिंह, रोहित, विकेस, बिट्टू मास्टर, लोकेंद्र, विवेक आदि शामिल रहे। उधर, किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने बड़ी संख्या में किसानों के साथ दिल्ली के लिए कूच किया। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों के लिए हर स्तर पर आंदोलन करेंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान भी किसानों के साथ दिल्ली रवाना हुए। किसान नेता राजन जावला, दीपक शर्मा, संजीव, ओमवीर पटवारी, अजित निर्वाल, मनव्वर हसन आदि भी उनके साथ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें