फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीओ से उलझे किसान

Thu, 28 Dec 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के किवाना गांव में गन्ना खरीद केंद्र चालू करने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरना जारी रहा। सुबह जब जिला गन्ना अधिकारी अपने कार्यालय पहुंचे, तो किसानों से उनकी तीखी नोकझोंक होने पर हंगामा हो गया। इसके चलते पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह अधिकारियों से वार्ता कर किसानों को आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। तय हुआ कि सात दिन में किवाना सी के नाम से नया गन्ना खरीद केंद्र स्वीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन


 किवाना गांव के किसान बुधवार से जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। सर्दी के बावजूद रातभर किसान धरना पर बैठे रहे। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह दस बजे जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती कर्मचारियों के साथ कार्यालय पहुंचे तो किसानों को वहां से हटने के लिए कहने पर तीखी नोंकझोंक हो गई और खींचतान तक हो गई। बीच बचाव के लिए गन्ना विभाग के कर्मचारियों को आना पड़ा। हंगामे की सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसानों ने मांगे पूरी न होने तक डीसीओ को कार्यालय से बाहर नहीं जाने दिया।

वहीं, शामली सहकारी गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी ने किसानों के बीच पहुंचकर शांत करने का प्रयास किया। फिर सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह धरनास्थल पर पहुंचे। किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों ने किवाना के गन्ना खरीद केंद्र बी को बहाल किए जाने की मांग की। इस दौरान डीसीओ अनिल भारती, थानाभवन बजाज शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक हितेंद्र कुमार को मौके पर बुला लिया। शाम पांच बजे तक किसानों के साथ अधिकारियों की बैठक चलती रही। बाद में सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने किसानों के धरने समाप्त करने की घोषणा करते हुए आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में किवाना सी के नाम से नया गन्ना खरीद केंद्र खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान शामली गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन महाराज सिंह लांक, शामली गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह, शामली गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन वीर सिंह मलिक, देशपाल राणा, मांगेराम मलिक, संजीव मलिक, तेजपाल सिंह, आजाद सिंह, धीर सिंह, वेदपाल सिंह, बाबूराम, ब्रजपाल, गुलाब मुखिया, विशंबर सिंह, मास्टर सहेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, सुखवीर सिंह, चांदवीर सिंह, हदयराम, अंग्रेज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें