फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल नहीं होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव डांगरोल में बैठक करते किसान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव डांगरौल में गन्ना तौल केंद्र पर कई दिनों से तौल लिपिक के नहीं आने से किसानों में रोष है। किसानों ने तौल केंद्र पर हंगामा करते हुए डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव डांगरौल में ऊन शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। केंद्र पर गांव डांगरौल, भभीसा व सुन्ना गांव के किसान अपना डालते हैं। गांव डांगरौल के किसान सतीश जावला का कहना है कि कई दिनों से तौल केंद्र पर तौल लिपिक के नहीं आने से किसानों को गन्ने की तौल नहीं हो रही है। शिकायत के बाद भी तौल लिपिक केंद्र पर नहीं आ रहा है। किसानों को गुस्सा फूट पड़ा किसानों ने तौल केंद्र पर हंगामा करते हुए डीएम से शिकायत कर तौल केंद्र पर तौल चालू कराए जाने की मांग की है। मौके पर धर्मेंद्र, विक्की, मनोज कुमार, सनी, राजकुमार, कुलदीप, राहुल, चंदन, अनिल, नैन सिंह सहित आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें