फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दबंग टीम में पहुंचा किसान का बेटा विपिन

Thu, 25 May 2017 12:10 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। प्रो कबड्डी में दिल्ली टीम के लिए शामली के गांव हसनपुर निवासी विपिन मलिक को छह लाख में खरीदा गया है। विपिन के चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन


विपिन मलिक के पिता बिजेंद्र मलिक साधारण किसान हैं। विपिन के दो बड़े भाई हैं तथा मां गृहिणी है। विपिन मलिक की प्रारंभिक शिक्षा 10 वीं तक जनता इंटर कॉलेज लिसाढ़ से की।

इसके बाद शामली के आरके इंटर कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई कृषि विज्ञान से करने के बाद अब वह गाजियाबाद स्थित एमएमएच पीजी कॉलेज में बीए (प्राइवेट) द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन


विपिन मलिक ने बताया कि वह 11 वीं कक्षा से कबड्डी से जुड़ा। गांव में दोस्तों के साथ खेलते-खेलते उसने कबड्डी में अपना भविष्य चमकाने को कड़ी मेहनत शुरू कर दी।

सीनियर नॉर्थ जोन कबड्डी प्रतियोगिता चंडीगढ़ में कांस्य पदक जीता। इसके बाद जनवरी माह लखनऊ में प्रो कबड्डी टीम में चयनित होने के लिए ट्रायल दिया।

वहां से वह एक महीने के लिए मुंबई में आयोजित कैंप में शामिल रहा। वहीं से विपिन का नाम कबड्डी खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुआ, जिनको प्रो कबड्डी के लिए खरीदा जाना था। एक दिन पूर्व ही विपिन मलिक को दिल्ली दबंग टीम के लिए छह लाख रुपये में खरीदा गया। इसकी जानकारी होने पर विपिन के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें