फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने दस बीघा गेहूं की फसल जोती

विज्ञापन
शामली में गेहूं की फसल में ट्रैक्टर चलाने से किसान को रोकते ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
किसान ने दस बीघा गेहूं की फसल जोती
विज्ञापन

शामली। कृषि कानूनों के विरोध में शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी किसान ने अपनी दस बीघा गेहूं की फसल जोतकर नष्ट कर दी। किसान का कहना है कि एमएसपी पर फसल नहीं बिकने से किसान को वाजिब दाम नहीं मिलेंगे। इसलिए फसल जोतकर नष्ट कर दी।
विज्ञापन

रेलपार निवासी किसान अमरपाल सिंह के खेत गांव सिंभालका के जंगल में हैं। शुक्रवार को दोपहर अमरपाल सिंह ट्रैक्टर-ट्रिलर लेकर खेत पर पहुंचा तथा अपनी गेहूं की पछेती फसल की जुताई कर उसे नष्ट कर दिया। अमरपाल ने बताया कि लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है लेकिन फसलों के दाम नहीं बढ़ रहे। तीनों कृषि कानून किसानों को बर्बाद करने वाले हैं। यदि एमएसपी पर कानून नहीं बनाया गया तो किसानों को उनकी फसलों का सही दाम नहीं मिलेगा। इस दौरान खेत पर कई अन्य किसान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें