खतौली। त्रिवेणी चीनी मिल ने गन्ना किसानों का 54.93 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान किया है। चीनी मिल के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025–26 का एक दिसंबर से 10 दिसंबर तक खरीद किए गए गन्ने का भुगतान समितियों के माध्यम से कृषकों के खाते में भेजा गया है।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपना समस्त गन्ना शुगर मिल में ही डालें। मिल को साफ व ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें। पर्ची प्राप्त होने पर ही गन्ने की कटाई करें।