फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी के आरोप में किसान नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एक सप्ताह पहले फेसबुक पर वैश्य समाज पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय महासचिव को पुलिस ने रात को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर में उसे थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले दो अगस्त की रात को सोशल साइट फेसबुक पर वैश्य समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी करने पर वैश्य समाज में रोष व्याप्त हो गया था। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता की तरफ अनिल मलिक और जितेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन दिन पहले जाट संगठन के प्रतिनिधियों ने भी पंकज गुप्ता पर जाट समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए सीओ सिटी जितेंद्र कुमार को शिकायत की थी। उन्होंने पंकज गुप्ता के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई थी। उधर, वैश्य समाज के लोग अधिकारियों से मिलकर अनिल मलिक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। शनिवार रात पुलिस ने वैश्य समाज पर टिप्पणी करने के आरोप में दर्ज मुकदमे में नामजद भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल मलिक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। रविवार दोपहर में उसे कोतवाली से जमानत पर छोड़ दिया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि आरोपी अनिल मलिक को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोतवाली से जमानत पर छोड़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें