फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: परिजन बोले- डेयरी का काम कर रहा था फुरकान, एनकाउंटर की जानकारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी फुरकान के परिजनों का कहना है कि वह करीब छह माह पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था और कैराना में दूध की डेयरी का काम कर रहा था। उन्हें उसके एनकाउंटर की जानकारी बाद में मिली।
विज्ञापन

फुरकान के बेटे खलीफ ने बताया कि उनके पिता पिछले कुछ समय से डेयरी का संचालन कर रहे थे। वह छह महीने पहले ही जमानत पर रिहा होकर आए थे। एनकाउंटर किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

-फुरकान का बेटा भी स्मैक तस्करी का आरोपी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फुरकान का बेटा खलीफ भी स्मैक तस्करी के मामले में आरोपी है। फुरकान के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है।

-कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : एसपी
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें