फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पीटे गए युवक की मौत पर भड़के परिजन

Sat, 14 Nov 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
भभीसा गांव में गमगीन बैठे परिजन। संवाद
विज्ञापन
कांधला। गांव ताहिरपुर भभीसा में एक सप्ताह पहले घायल मिले संजय (38) की मौत होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और मुआवजा समेत विभिन्न मांगों को लेकर हंगामा किया। एसडीएम सदर के आश्वासन पर दोपहर में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गांव ताहिरपुर भभीसा निवासी संजय छह नवंबर का गांव में कांची पुल के निकट घायलावस्था में मिले थे। इस मामले में विमला ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि छह नवंबर को गांव निवासी ब्रजवीर और पप्पन उर्फ प्रदीप उसके पुत्र संजय को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि दोनों ने संजय की पिटाई की और धारदार हथियारों से हमला कर कांची पुल के समीप मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए।
बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को परिजनों व ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार करते हुए हंगामा किया। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सीओ शिव कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सात मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। एसडीएम ने पीड़ित परिवार की मांगों को शासन तक पहुंचाकर यथा संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने दोपहर में शव का अंतिम संस्कार किया गया। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

ज्ञापन में ये मांगे उठाईं
ग्रामीणों ने मृतक की मां की ओर से एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, सरकारी भूमि का पट्टा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, पक्का आवास, मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने, एक शस्त्र लाइसेंस और परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई। एसडीएम सदर ने पक्के मकान की मांग पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

भभीसा गांव में गमगीन बैठे परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें