फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन

शामली। आठ दिन पहले दुल्हैंडी के दिन इंटर के छात्र की मौत के मामले में परिजनों ने अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस गंभीरता से जांच नहीं कर रही है।
शहर की सीबी गुप्ता कालोनी निवासी इंटर के छात्र 17 वर्षीय सौभाग्य गुप्ता दुल्हैंडी के दिन 10 मार्च की सुबह काकानगर स्थित पेयजल टंकी परिसर में गंभीर अवस्था में मिला था। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया था। परिजनों की मांग पर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। आरोप है कि अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मृतक छात्र के पिता जमुना प्रसाद गुप्ता ने एसपी विनीत जायसवाल, डीएम समेत पुलिस, प्रशासन के उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अपने बेटे की हत्या होने की आशंका जताई। जमुना प्रसाद का कहना है कि उन्हें दो दिन पहले ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है, जिसमें दोनों आंख के ऊपर एवं पेट के नीचे और लोवर बैक में घर्षण के निशान आए हैं, जिससे लगता है कि उल्टा कर घसीटा गया है। छात्र का मोबाइल टंकी पर ऊपर मिला और जूूते छात्र के निकट पड़े मिले। उसे अंदेशा है कि उसके पुत्र की हत्या की गई है। आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में आत्महत्या मानते हुए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने टंकी से खुद ही मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस को दिया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। सीबी गुप्ता ने उच्चाधिकारियों से इस केस की पुलिस या अन्य किसी जांच एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें