फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों को ताक पर रखकर जुगाड़ में ढोया जा रहा माल

विज्ञापन
झिझाना मे जुगाड वाहन से एचपी गैस सप्लाई करता वैडर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
नियमों को ताक पर रखकर जुगाड़ में ढोया जा रहा माल
विज्ञापन

शामली/झिंझाना/कांधला/गढ़ीपुख्ता। शहर और कस्बों में जुगाड़ धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। बाइक और स्कूटर का इंजन लगाकर जुगाड़ तैयार कर माल ढोने में प्रयोग किया जा रहा है, लेकिन इन्हें रोकने टोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों को सड़कों पर दौड़ने की अनुमति नही है, लेकिन लोगों ने इनका प्रयोग दूसरे तरीकों से करना शुरू कर दिया है। इन वाहनों के इंजनों को ठेली, रेहड़ा में लगाकर जुगाड़ तैयार कर लिया गया और इन पर बाजार का सामान ढोया जाता है। शहर में बुधवार को वीवी इंटर कालेज रोड पर इसी तरह के जुगाड़ में सीमेंट के बैग ढोए जा रहे थे। इसके अलावा फव्वारा चौक के पास भी इसी तरह के जुगाड़ में लोहे के सरिये ढोए जा रहे हैं। यही नहीं झिंझाना, गढ़ीपुख्ता और कांधला में भी इस तरह के जुगाड़ खूब सड़कों पर नजर आ रहे हैं। दुकानों से लोहा, रेत, सीमेंट के अलावा दूसरे काम में भी इनका प्रयोग हो रहा है। बहुत से लोग तो मेरठ के सोतीगंज से इन्हें बनवाकर लाते हैं। ये जुगाड़ प्रदूषण फैलाने के साथ हादसे भी करा सकते हैं, लेकिन पुलिस या यातायात विभाग भी इन पर कार्यवाही नहीं कर रहा। इस संबंध में यातायात निरीक्षक भंवर सिंह ने कहा कि इस तरह के जुगाड़ अवैध है। इन्हें चालान और सीज किया जाता है। विभाग अभियान चलाकर इनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

कांधला में जूगाड वाहन से गुजरते यात्री- फोटो : SHAMLI

कांधला जूगाड वाहन में रखा सामान- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें