कांधला क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी शालू का फाइल फोटो ।
- फोटो : 1
शामली। शहर के करनाल रोड स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला शालू (25) की मौत होने पर गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए मार्ग जाम किया। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाकर शांत किया। बाद में समझौता होने पर पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
कांधला क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी अंकुश ने अपनी पत्नी शालू को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार शाम शहर के करनाल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात में ऑपरेशन के बाद महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत ठीक थी। मंगलवार सुबह करीब दस बजे महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में परेशानी हुई और घबराहट होने लगी। चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। रास्ते में महिला की मौत हो गई।
इसके बाद परिजन महिला के शव को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा प्रदर्शन किया। इस दौरान परिजनों ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को अस्पताल के बाहर मार्ग पर खड़ी कर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के समझाने पर परिजन मान गए।
परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला की हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने महिला को देखने में देर लगाई। इस वजह से उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब तीन घंटे तक चले गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। महिला की मौत पर परिजनों में गम का माहौल बना हुआ है।
कांधला क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी शालू का फाइल फोटो ।- फोटो : 1
कांधला क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी शालू का फाइल फोटो ।- फोटो : 1
कांधला क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी शालू का फाइल फोटो ।- फोटो : 1