झिंझाना। आयुष्मान हॉस्पिटल मेंं महिला का टांकों वाला आपरेशन करने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने लापरवाही करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
क्षेत्र के गांव टपराना निवासी मौलाना शोएब ने अपनी पत्नी को आयुष्मान हॉस्पिटल में 27 मार्च को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था। आरोप है कि चिकित्सकों ने बिना टांके वाले ऑपरेशन की फीस तय की थी, लेकिन महिला का टांके वाला ऑपरेशन कर दिया। इस बात की जानकारी परिजनों को तब हुई जब वह अस्पताल में महिला की पट्टी कराने के लिए गए। इससे नाराज महिला के परिजनों ने चिकित्सकों पर धोखे से टांके वाला ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत किया।