बाबरी। रविवार को थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी पट्टी, भिक्का माजरा, भाज्जू आदि में बाबरी थाना पुलिस व आईटीबीपी के जवानों ने लोकसभा चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने निर्भीक होकर मतदान करने को कहा। साथ ही अराजक तत्वों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
30 लोगों ने किया रक्तदान
बाबरी। क्षेत्र के गांव भंदौड़ा में रक्त सेवा ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ सुरेन्द्र शर्मा ने रिबन काटकर किया।
शिविर में आए रक्तदाताओं को रक्तदान करने पर बधाई देते हुए कहा कि आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी के परिवार की जान बचा सकता है। सभी रक्तदाताओं को संस्थान की तरफ से हेलमेट उपहार के रूप में दिया गया। इस दौरान मुकेश कुमार शर्मा, डॉ़ अमन कुमार, डॉ़ रमेश कुमार, संदीप कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।