फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए की परीक्षा में नकल करता पकड़ा छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एमए की परीक्षा में नकली छात्र पकड़ा
विज्ञापन

शामली। सिल्वर बेल्स इंस्टीट्यूट फॉर हायर एजूकेशन शामली में एमए प्रथम वर्ष की परीक्षा में एक छात्र के प्रश्नपत्र पर लिखा हुआ मिला। छात्र की उत्तर पुस्तिका सील कर दूसरी उत्तर पुस्तिका दी गई। इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को पहली पाली में एमए प्रथम वर्ष की परीक्षा थी। सिल्वर बेल्स इंस्टीट्यूट फॉर हायर एजूकेशन शामली में परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक ने एक छात्र के प्रश्नपत्र पर कुछ शब्द लिखे हुआ पाया। प्रश्नपत्र पर कुछ भी लिखना प्रतिबंधित होने के कारण इसे नकल करते हुए माना गया। कक्ष निरीक्षक ने प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका को सील कर दिया और उसके स्थान पर दूसरी उत्तर पुस्तिका दी गई। संस्थान के प्रशासक देवेंद्र कुमार ने बताया कि एक छात्र के प्रश्नपत्र पर लिखा हुआ पाया गया था। उसकी उत्तर पुस्तिका और प्रश्नपत्र दोनों को सीज कर उसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय भेजी गई है। शुक्रवार को आरके डिग्री कालेज शामली में फ्लाइंग स्क्वॉड ने 9 छात्राओं और एक छात्र के प्रश्नपत्र पर और कुछ के हथेली पर लिखा मिलने पर उनकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें