फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के नाम पर फर्जी लोन का खेल: शामली में हंगामा, एजेंट पर 20 लाख लेकर फरार होने का आरोप

Thu, 20 Nov 2025 02:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के मोहल्ला दयानंद नगर में दर्जनों महिलाओं के नाम से फर्जी लोन निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला एजेंट करीब 20 लाख रुपये लेकर लापता हो गई। पीड़ितों ने कोतवाली में शिकायत दी है, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के मोहल्ला दयानंद नगर में महिलाओं के नाम पर फर्जी लोन निकलने का मामला सामने आने के बाद गुरुवार को हंगामा हो गया। एक प्राइवेट बैंक और फाइनेंस कंपनियों के एजेंट मोहल्ले में किश्त की राशि वसूलने पहुंचे, तब कई महिलाओं को पता चला कि उनके नाम पर बिना जानकारी के कई-कई लोन निकाले गए हैं।

विज्ञापन


स्थानीय महिलाओं ने बताया कि पहले एक बार आवेदन कराने के बाद उनके डाटा का दुरुपयोग कर एजेंटों ने दोबारा लोन निकाल लिया। जब बकाया राशि वसूलने पहुंचे तो पूरा फर्जीवाड़ा खुला। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि एक महिला एजेंट लगभग 20 लाख रुपये लेकर लापता हो गई है।

यह भी पढ़ें: बारकोड डलते ही खुली सच्चाई: एक मतदाता के 36, दूसरे के 33 वोट! एसआईआर में फर्जी वोटर नेटवर्क का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता बबली ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले 800 रुपये मासिक किश्त वाला लोन लिया था। लोन पूरा होने के बाद उन्होंने नया लोन लेने से इंकार कर दिया था, लेकिन अब उन्हें पता चला कि उनके नाम पर 2800 रुपये मासिक किश्त वाला नया लोन चल रहा है। एजेंट घर आकर सामान उठाने और अभद्रता करने की धमकी देते हैं।

महिला वर्षा ने बताया कि समूह संचालिका ने अपने नाम से कई लोन निकलवाए और अब फरार है। लगभग 20 से अधिक महिलाओं से इसी तरह की धोखाधड़ी की शिकायतें सामने आई हैं।

वार्ड सभासद अनिल उपाध्याय ने कहा कि पूरा फर्जीवाड़ा संचालिका और बैंक/फाइनेंस एजेंटों की मिलीभगत से हुआ है, क्योंकि नियम के अनुसार एक लोन पूरा हुए बिना दूसरा लोन जारी नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि कोतवाली में शिकायत दी गई है और पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें