फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में धमाके की आवाज से मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी में धमाके की आवाज से मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

थानाभवन। दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित एक फैक्टरी में धमाके जैसी आवाज होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इससे किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले की फैक्टरी से जानकारी की तो उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित एक फैक्टरी में तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। धमाके की आवाज आसपास रहने वाले लोगों को भी सुनाई दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन फैक्टरी में किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। बताया गया है कि धमाके के दौरान कर्मचारियों में भी अफरा तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन सब कुछ सही मिलने पर माहौल सामान्य बन गया। इस मामले में फैक्टरी में कोई नुकसान नहीं होना बताया गया है। फैैक्टरी के आपरेटर ने बताया कि गंधक के लिए लगाई गई मशीन में अक्सर लोहे का कचरा आ जाता है, जिसे मशीन बाहर फेंक देती है। इस दौरान तेज आवाज होती है। यह आवाज ऐसी होती है जैसे कोई विस्फोट या धमाका हो गया हो। यह प्रक्रिया सामान्य है और अक्सर होती रहती है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई जन-धन हानि नहीं हुई है। ऑपरेटर ने बताया कि फैक्टरी के अंदर बिना मालिकों की अनुमति के किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाता। इस मामले में थानाभवन थानाध्यक्ष प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि कुछ लोगों के माध्यम से यह जानकारी मिली थी। इस मामले में फैक्टरी से जानकारी की गई तो उन्होंने सामान्य प्रक्रिया बताते हुए इससे किसी तरह का नुकसान न होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें