शिविर में रोगियों की नेत्र जांच
कांधला। क्षेत्र के गांव पंजोखरा में एडीके जैन नेत्र अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा निशुल्क आंखों का कैंप लगाया गया। कैंप में एक दर्जन से अधिक लोगों को कार्ड देकर आपरेशन की तारीख दी गई। जबकि सैकड़ों लोगों को आंखों की जांच कर चश्मे और दवाई वितरित की गई।
क्षेत्र के गांव पंजोखरा के शिव मंदिर में मंगलवार को एडीके जैन नेत्र अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा निशुल्क आंखों का कैंप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ भाकियू तोमर के शामली जिलाध्यक्ष संदीप फौजी द्वारा फीता काटकर किया गया। चिकित्सकों ने कैंप में आए मरीजों की आंखों की जांच करने के बाद 15 लोगों को कार्ड देकर निशुल्क आंखों के आपरेशन कराने की तारीख दी गई जबकि चिकित्सकों ने 280 लोगों की आंखों की जांच कर दवाई वितरित की। चिकित्सकों की टीम ने 68 लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए। नेत्र चिकित्सक डाक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि जिन लोगों को कार्ड दिए गए हैं, उनके निशुल्क आपरेशन किए जाएंगे। चिकित्सकों की टीम में डाक्टर संजय शर्मा, रेनू हुड्डा, संदीप,रश्मि सहित मौजूद रहे।