फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की जमीन को फर्जीवाड़ा कर बेचे जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका की जमीन को फर्जीवाड़ा कर बेचे जाने का आरोप
विज्ञापन

कांधला। कस्बे में फर्जी ढंग से नगरपालिका की लाखों रुपये की जमीन फर्जीवाड़ा कर बेचे जाने का मामला सामने आया है।
कस्बे के मोहल्ला खैल में नगर पालिका की करीब लाखों रुपये की दो बीघा जमीन है। उक्त जमीन के पास ही जलापूर्ति के लिए नलकूप का भी निर्माण कराया गया है। जमीन और नलकूप की देख रेख पालिका प्रशासन कर रही है। कुछ दिन पूर्व दो लोगों ने कस्बा निवासी एक व्यक्ति को एक बीघा जमीन बेच दी थी। जमीन के बैनामा के दौरान कम कीमत के स्टांप लगवाए जाने पर जांच में मामला सामने आया। इसके बाद डीएम अखिलेश कुमार ने राजस्व विभाग को स्टांप चोरी के मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए। हल्का लेखपाल लोकेश कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की, तो जांच में पाया कि जमीन बेचने वाले व्यक्तियों के नाम पर मौके पर कोई जमीन नही हैं। इन लोगों ने फर्जी तरीके से पालिका की जमीन को बेच दिया है। पालिका की जमीन बेचे जाने का पता चलने पर अधिकारियों में हड़कंप मचा है। लेखपाल लोकेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट डीएम व पालिका प्रशासन को भेज दी थी। इस मामले में अधिशासी अधिकारी राजबली यादव के द्वारा शामली और कस्बा निवासी व्यक्ति के खिलाफ पालिका की भूमि को धोखे से बेचे जाने की तहरीर दी गई है। मामले में थाना प्रभारी प्रभाकर कैतुरा ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें