शामली कमला कलोनी में आँई कैप का फीता काट कर शुभारंभ करते मुख्यअतिथी नवीन जैन
- फोटो : SHAMLI
शिविर में 80 मरीजों की नेत्र जांच
शामली। लायंस क्लब की ओर से दसवां निशुल्क नेत्र शिविर में 80 मरीजों की आंखों की जांच की गई। मोतियाबिंद की कमी पाए जाने पर 45 मरीजों को आंखों के आपरेशन के लिए चयन किया गया।
रविवार को शहर की कमला कॉलोनी स्थित लायंस भवन में लायंस क्लब की ओर से इस सत्र का दसवां निशुल्क आई ऑपरेशन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में 80 मरीजों की आंखों की जांच डॉक्टर अंशुल भारद्वाज द्वारा की गई। मोतियाबिंद की कमी पाए जाने पर 45 मरीजों का आंखों के आपरेशन के लिए चयन किया गया। ऑपरेशन के लिए चयनित सभी मरीजों को लायंस आई हॉस्पिटल गाजियाबाद भेजा गया। इस मौके पर मधुमेह व ब्लड प्रेशर की जांच शिविर की गई। सभी मरीजों के शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच डॉक्टर सुशील संगल व डॉक्टर जगमोहन सिंघल द्वारा की गई। कैंप में 70 मरीजों की शुगर व 75 व्यक्तियों का ब्लड प्रेशर की जांच की गई। शुगर किट डाक्टर खुर्शीद अनवर जी द्वारा प्रायोजित की गई थी। कैंप में भोजन के पैकेट डॉक्टर रविंद्र तोमर, डॉक्टर प्रियंवदा तोमर द्वारा की गई। इस मौके पर रामफल गर्ग, खुशीराम, मोहित, रणधीर सिंह, कमल जैन आदि का विशेष सहयोग रहा। कैंप चेयरमैन नवीन जैन ने बताया गया कि अगला कैंप 12 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष लायन नवीन कुमार द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।