शामली। श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में साइमा और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कारखानों में काम करने वाले श्रमिक और उनके परिजनों के लिए नेत्र व दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 325 लोगों जांच की गई। सभी मरीजों को निशुल्क परामर्श के साथ दवा भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई। 150 चश्मे प्रदान किए गए। पांच मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर औद्योगिक आस्थान स्थित बालाजी उद्योग में लगाया गया। जिसका शुभारंभ सीओ सिटी जितेंद्र तोमर ने फीता काटकर किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील माहेश्वरी और डॉ. अमित मोहन सिंघल ने मरीजों की जांच की। इस मौके पर साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि श्रमिकों व उनके परिजनों के लिए हमेशा उद्यमी चिंतित रहते हैं। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने कहा कि साइमा व रोटरी क्लब परोपकार का कार्य कर रहे हैं। रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुधाकर आर्य, महासचिव अमित जैन, आयुष बंसल, अनुज गर्ग, प्रोजेक्ट चेयरमैन रोहित गर्ग, मुकेश जिंदल, राजीव जैन ,सचिन गर्ग,अमर जैन, प्रमोद ऐरन, रुचिर गोयल, विकास चौधरी प्रशांत जैन मौजूद रहे।