फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भीषण गर्मी और लू से तापमान 43 डिग्री

Wed, 20 May 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में दिल्ली रोड पर गर्मी में कपड़ा लपेट कर जाती युवतियां । संवाद
विज्ञापन
शामली। चिलचिलाती धूप और लू से जिले का तापमान एक डिग्री बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। उधर भीषण गर्मी में बिजली कटौती और ट्रिपिंग ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। सुबह दस बजे के बाद से लू चलनी शुरू हो गई। दोपहर में लू के थपेड़ों के कारण सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लोग धूप और लू से बचने के लिए घरों में ही कैद रहे और जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट रही।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा और तापमान में अभी और बढ़ोतरी के आसार हैं। उन्होंने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन


पिछले छह दिन में तापमान की स्थिति
14 मई – 36 / 26
15 मई – 38 / 26
16 मई – 40 / 26
17 मई – 41 / 27
18 मई – 42 / 28
19 मई – 43 / 27

बिजली कटौती से लोग और उद्योग दोनों परेशान
बनत/लांक। सोमवार रात औद्योगिक क्षेत्र के अलावा वर्मा मार्केट, कैराना रोड और रेलवे रोड क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार को भी दिनभर कई क्षेत्रों में बिजली कट और ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। उद्यमी संजय कुमार और मनोज ने बताया कि बार-बार बिजली कटौती होने से फैक्टरी संचालन प्रभावित हो रहा है। कई बार उत्पादन कार्य रोकना पड़ता है। उन्होंने बिजली विभाग से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की है। उद्यमियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें