शामली में अमर उजाला फाउंडेशन व माँ सावित्री हॉस्पिटल द्वारा महिला को राशन का सामान देते स्टाफ क?
- फोटो : SHAMLI
जरूरतमंदों को राशन देने के लिए बढ़ाए हाथ
शामली। लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डाक्टर ने स्टाफ के साथ 42 असहाय परिवारों को राशन किट, मास्क का वितरण किया। इसके साथ ही मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया।
लॉकडाउन में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने पहल की है। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के साथ समाजसेवी और कई संस्थाएं परिवारों की मदद को आगे आ रही है। बृहस्पतिवार को बुढ़ाना रोड स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल पर डाक्टर नीलम शुक्ला ने स्टाफ की मदद से करीब 42 परिवारों को राशन किट, मास्क का वितरण किया। इस दौरान जिन लोगों का स्वास्थ्य खराब था, उनकी जांच कर दवा वितरित की गई। डा. नीलम शुक्ला ने बताया कि हॉस्पिटल की तरफ से गरीब परिवारों को राशन और मास्क का वितरण किया जा रहा है। अब तक शहर की कई बस्तियों में कई परिवारों को राशन का वितरण किया जा चुका है। डा. नीलम ने कहा कि लॉकडाउन में दिहाड़ी गरीब परिवारों के काम धंधे बंद हो गए हैं। ऐसे में असहाय परिवारों की मदद करना जरूरी है। जरूरतमंदों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर डा. रीतिनाथ शुक्ला व हॉस्पिटल का स्टाफ मौजूद रहा।
राशन वितरित किया
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी में हाजी मुरसलीन, इनाम अली फौजी और हसीना आदि ने गांव में गरीब असहाय परिवार के लोगों को राशन सामग्री वितरित किया गया। लॉकडाउन के चलते मजदूरी करने वाले परिवार घर में रह रहे, जो रोजमर्रा के राशन सामग्री लाने में असमर्थ हैं। उन्हें गढ़ीपुख्ता के कुछ परिवार को भी राशन सामग्री वितरित की है।