फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को बताया धर्म निरपेक्षता का अर्थ

Mon, 27 Nov 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
programm - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। वीवी पीजी कालेज में राजनीति विज्ञान परिषद की ओर से शिक्षा विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। धर्म निरपेक्षता संवैधानिक एवं व्यवहारिक स्थिति विषय पर मुख्य अतिथि गंगोह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रमोद कुमारी ने धर्म निरपेक्षता का अर्थ बताया। कहा कि धर्म की दृष्टि में सभी व्यक्ति स्वतंत्र है। राज्य की दृष्टि में सभी धर्म समान है।
विज्ञापन


सोमवार को वीवी पीजी कालेज में राजनीति विज्ञान परिषद के तत्वावधान में शिक्षा विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसका धर्म निरपेक्षता संवैधानिक एवं व्यवहारिक स्थिति मुख्य विषय रहा हैं। इस मौके पर बतौर प्राचार्या प्रमोद कुमारी ने कहा कि धर्म की दृष्टि में सभी व्यक्ति स्वतंत्र है।

राज्य की दृष्टि में सभी धर्म समान है। राज्य का अपना कोई धर्म नही है। उन्होंने अनुच्छेद 15 दो, 16, 17, 25 का उल्लेख करते कहा कि सर्वधर्म समभाव एवं सहिष्णुता को  उन्होंने भारतीय समाज की विशेषता बताया। संविधान दिवस के संदर्भ में वीवी पीजी कालेज की प्राचार्या डॉ. वेदकुमारी ने भारतीय संविधान का गठन एवं वर्तमान में संविधान के मूल उद्देश्यों की प्रति छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। छात्र-छात्राओं को अपने राष्ट्र एवं संविधान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


धर्म निरपेक्षता संवैधानिक एवं व्यवहारिक स्थिति विषय पर आयोकित कार्यक्रम का संचालन संयोजक डाक्टर प्रताप कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ. वंदना, डॉ. मंजू मगन, डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. नीना छोकरा, डॉ. बबली, डॉ. छवि, डॉ. अरविंद कुमार, भीष्म आदि महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें