कैराना। मिशन शक्ति के अंतर्गत विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर के चौधे दिन प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) चमन लाल ने कहा कि इस बार नवरात्रि के अवसर पर आत्मरक्षा शिविर एक अवसर और चुनौती है।
कैराना कोतवाली से एसआई अंजू सिंह ने बताया कि कठिन परिस्थिति से घबराएं नहीं, उनका डटकर सामना करें। ताइक्वांडो कोच नेहा सिंह ने छात्राओं को विपरीत परिस्थिति में भी चीते सी फुर्ती के साथ वार करने के गुर सिखाए। प्रतिभागी छात्राओं में कोमल, रितिका चौहान, नाजिया, शिवानी, खुशी वर्मा, गजाला, आसफा, शमा, रेशमा, शमीना नाज, शिवानी, शिरीन, नेहा रानी और वर्षा उपस्थित रहीं। शिविर की व्यवस्थाओं में अभिषेक का विशेष सहयोग रहा तथा बृजपाल सिंह, सुभाष, मसीचरण, पप्पन, कृष्णपाल, गौरव ने सहयोग किया।