फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन की शाम दीयें जलने की घोषणा से प्रजापति समाज उत्साहित

विज्ञापन
बनत में दीये तैयार करती बालिका - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। अयोध्या में पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के मद्देनजर हर घरों में दीये जलाकर दीपावली मनाने के आह्वान पर प्रजापति समाज मिट्टी के दीये बनाने की तैयारी में जुुट गया है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह में मिट्टी के दीयों की अच्छी खासी बिक्री होगी।
विज्ञापन

दीपावली के त्यौहार पर दीये और मिट्टी के बर्तन तैयार करने के लिए कई माह पूर्व तैयारी शुरू हो जाती है। दीपावली के बाद थोड़े बहुत मिट्टी के बर्तन पूरे साल बिकते रहते हैं। कोरोना लाकडाउन में प्रजापति समाज के मिट्टी के बर्तन बनाने का कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहा है। अयोध्या में पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के मद्देनजर हर घरों में दीये जलाकर दीपावली मनाए जाने के आह्वान से प्रजापति समाज उत्साहित हैं। बनत कस्बे के प्रजापति समाज के गोपाल सिंह बताते हैं कि श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के दिन हर घर में दीए जलाने के तैयारी के मद्देनजर उनके पास 30-40 हजार मिट्टी के दीए तैयार हैं। एक सप्ताह से मिट्टी के दीयों की बिक्री होनी शुरू हो गई है। कस्बे व आसपास गांव के ग्रामीण प्रतिदिन 400 दीयों को खरीदकर ले जा रहे हैं। पांच अगस्त तक दीयों की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें