फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसियों में कैद हुई 20 हजार लोगों की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस एजेंसियों में कैद हुई 20 हजार लोगों की उम्मीद
विज्ञापन

थानाभवन। एक साल से जिले के लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं की उम्मीद गैस एजेंसियों में कैद पड़ी है। उज्ज्वला योजना में इन लोगों को गैस कनेक्शन मिलने की आस पूरी नहीं हो सकी। आए दिन लोग गैस कनेक्शन के लिए एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वहां से उन्हें मायूस ही लौटना पड़ रहा है।
केंद्र सरकार की ओर से चूल्हे का प्रदूषण खत्म करने के उद्देश्य से उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत गरीबों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन आवंटित किए गए थे। जिले में करीब 25 गैस एजेंसियों पर एक लाख परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे जा चुके हैं। लेकिन पिछले साल सितंबर माह में इस योजना पर रोक लगा दी गई थी। वजह यह थी कि सरकार का मुफ्त कनेक्शन बांटने का लक्ष्य पूरा हो चुका था। बावजूद इसके गैस एजेंसियों पर उज्ज्वला योजना से संबंधित आवेदन आते रहे। वर्तमान में इन आवेदनों की संख्या करीब 20 हजार पहुंच चुकी है। शुरुआत में उम्मीद लगाई जा रही थी कि इस योजना को दोबारा चालू किया जाएगा। लेकिन अब तक सरकार की ओर से योजना चालू करने के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं। इस कारण यह 20 हजार आवेदन गैस एजेंसी पर डंप पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

बोले आवेदक...
- मैंने पिछले साल उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं मिला है। एजेंसी वाले कह रहे थे कि योजना बंद हो गई है। कनेक्शन के आदेश आएंगे तो आवंटित किया जाएगा।
- तहसीन हसन, थानाभवन
--
मैंने भी मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन के लिए आवेदन कर रखा है। कई बार एजेंसी के चक्कर काट चुका हूं। लेकिन हर बार एजेंसी वाले कह देते हैं कि अभी वेबसाइट अनलॉक नहीं हुई है। उसी के बाद कनेक्शन मिल पाएगा।
विज्ञापन

- चंद्रबोस सिंह, हसनपुर लुहारी
--
- योजना बंद हो गई है
सरकार की ओर से अचानक योजना को बंद कर दिया गया था। जिले में लगभग 20 हजार नए आवेदन एजेंसियों पर लंबित पड़े हुए हैं। सरकार की ओर से आदेश जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
- रतन सिंह निर्वाल, अध्यक्ष शामली एलपीजी एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें