सेवानिवृति पर पदोन्नति हटाकर शुरू की गई पेंशन
काल्पनिक पदोन्नति पा चुके शिक्षकों की सेवानिवृति हुई तो पेंशन विभाग में यह मामला पकड़ा गया। जिसके बाद काल्पनिक पदोन्नति हटाकर पेंशन शुरू की गई। नियमानुसार इन शिक्षकों से रिकवरी होनी थी, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ।
दो बार पदोन्नति देने में दोषी पाए गए थे अधिकारी
वर्ष 2021 में बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक की अध्यक्षता में सहायक निदेशक ने जांच की थी। जिसमें तत्कालीन बीएसए समेत अन्य अधिकारी दोषी पाए गए थे। संयुक्त निदेशक की ओर से कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इसके बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई।
भ्रष्टाचार की गहरी हैं जड़ें
जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें काफी गहरी हैं। दो फरवरी को बीएसए कार्यालय का बाबू परिश्रम सैनी महिला शिक्षक को बहाल करने की एवज में एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में तत्कालीन बीएसए राहुल मिश्रा के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिसके बाद बीएसए को शिक्षा निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया। यहां यह सवाल भी है कि नवंबर 2022 में इस गड़बड़ी की सूचना आरटीआई के तहत दी थी। इसके बाद भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
यह भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड: पूर्व प्रधान के बेटे संग अतीक के बेटे का फोटो वायरल, हथियारों के कनेक्शन की हो रही जांच
मुजफ्फरनगर में हो चुके हैं रिकवरी के आदेश
मुजफ्फरनगर में हाल ही में ऐसा मामला सामने आया था। जिसमें जांच के बाद करीब 1.66 करोड़ की रिकवरी के आदेश जारी हो गए हैं। जिससे मुजफ्फरनगर जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है। जबकि मुजफ्फरनगर में काल्पनिक पदोन्नति के प्रकरण महज 44 ही हैं। शामली में 194 शिक्षकों को काल्पनिक पदोन्नति दी गई। इनमें से 23 को दो बार पदोन्नति दे दी गई।
23 शिक्षकों को दो बार काल्पनिक पदोन्नति की शिकायत पर जांच की गई थी। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी।
- योगराज सिंह, सहायक निदेशक, बेसिक शिक्षा
यह भी पढ़ें: Kisan Mela: चौकिए नहीं, उजली देती है 65 लीटर दूध, ढाई करोड़ के भैंसे, चिट्टी रेशमा ने किसानों को बनाया दीवाना
बेसिक शिक्षा विभाग में ऑडिट चल रहा है, कहां क्या गड़बड़ी हुई है, यह जांच में सामने आ जाएगा। यदि किसी ने नियम विरुद्ध अधिक वेतन लिया है तो रिकवरी होगी।
- अयाज अहमद, प्रभारी लेखाधिकारी, बीएसए कार्यालय