फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 किमी दूर बनाया परीक्षा केंद्र, कैसे पहुंचेंगे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। शासन से प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची पर 21 कालेजों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जिला स्तरीय समिति आपत्तियों का निस्तारण कर शासन को रिपोर्ट भेजेगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। 26 जनवरी को शासन स्तर से जिले में इस बार 41 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर 30 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई थी। पिछले साल जिले में 34 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर 21 कालेजों से आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमेें कहीं पर परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक होना बताया गया तो कहीं पर इंटरनेट की सुविधा व मूलभूत सुविधाओं की कमी होना बताया है। कहीं पर शिक्षकों की कमी तो कहीं पर अन्य समस्याएं बताते हुए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची में सुधार की जरूरत बताई है।
विज्ञापन

इस तरह से आईं आपत्तियां
परीक्षा केंद्र नजदीक लगाया जाए
ज्ञान दीप इंटर कालेज श्यामली-श्यामला के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने डीआईओएस कार्यालय को भेजी आपत्ति में कहा कि उनके कालेज के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र 15 किमी दूर जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज गढ़ीपुख्ता बनाया गया है। उन्होंने परीक्षा केंद्र नजदीक बनाए जाने की जरूरत बताई।
सीसीटीवी कैमरे और इंटरनेट की नहीं सुविधा
वित्त विहीन गोचर कल्याणकारी इंटर कालेज रसूलपुर गुजरान के प्रधानाचार्य कुलवीर सिंह ने भेजी आपत्ति में कहा कि कालेज में इंटरनेट की सुविधा अच्छी नहीं है। सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। परीक्षा केंद्र के लिए मानक पूरे नहीं है। पहले भी इस कालेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।
इस बार नहीं बनाया परीक्षा केंद्र
ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज शामली की प्रधानाचार्या डॉ. मीरा ने बताया कि उनका कालेज हर साल परीक्षा केंद्र बनाया जाता रहा है, लेकिन इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया। उन्होंने परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की।
शिक्षक नहीं, कैसे होगी परीक्षा
राजकीय इंटर कालेज उमरपुर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कहा कि कालेज में शिक्षकों का अभाव है। शिक्षकों की कमी के कारण परीक्षा कराया जाना संभव नहीं है।
---
जिला स्तरीय समिति करेगी निस्तारण
जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की जारी सूची पर 21 आपत्तियां मिली है। जिला स्तरीय कमेटी द्वारा जल्द आपत्तियों का निस्तारण कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद फाइनल सूची जारी होगी। समिति में डीएम जसजीत कौर, बीएसए गीता वर्मा, डीआईओएस सरदार सिंह, सभी एसडीएम, प्रधानाचार्य अमित मलिक और डॉ. हीरा सिंह शामिल हैं।
--
बोर्ड परीक्षा के लिए 26477 परीक्षार्थी पंजीकृत
यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल के 13860, इंटर के 12617 यानी कुल 26477 परीक्षार्थी पंजीकृत है, जो पिछले साल के मुकाबले 948 परीक्षार्थी अधिक है। पिछले साल हाईस्कूल में 13825 व इंटर में 11704 परीक्षार्थी यानी कुल 25529 पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें