फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रदर्शन के लिए जाएगी ईवीएम व वीवी पैट मशीन

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम जसजीत कौर व एडीएम संतोष कुमार सि - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम जसजीत कौर ने ईवीएम और वीवी पैट की जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी वैन रवाना की गई। सभी मतदेय स्थलों पर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रदर्शन करते हुए मतदाताओं को जागरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट की जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम जसजीत कौर ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वह ईवीएम-वीवीपैट की जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी वैन प्रतिदिन प्रात 8 बजे शाम 5 बजे तक जिले के प्रत्येक मतदेय स्थलों पर जाएगी। सभी मतदेय स्थलों पर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रदर्शन करते हुए मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर ईवीएम-वीवीपैट से मॉक पोल कराया जाएगा। शामली, ऊन व कैराना तहसील मुख्यालय पर भी ईवीएम-वीवीपेट मशीनों का प्रदर्शन किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह ने बताया कि जिले में विधानसभावार जनसामान्य को मतदान ईवीएम-वीवी पैट की प्रक्रिया के संबंध में मास्टर ट्रेनरों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एलईडी वैन 18-19 दिसंबर को विधानसभा कैराना मतदाता स्थलों पर जाएगी। एलईडी वैन 28 दिसंबर तक जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें