फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी का मान बढ़ाने के लिए सभी को करनी होगी कोशिश
विज्ञापन

शामली। हिंदी दिवस पर विभिन्न संस्थाओं में कार्यक्रमों का आयोजन कर दैनिक बोलचाल एवं कामकाज की भाषा में हिंदी का प्रयोग करने पर बल दिया गया। कार्यक्रमों में वक्ताओं ने हिंदी की महत्ता बताई।
लायंस क्लब शामली दोआब के द्वारा हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता से पूर्व कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लेखकों, कवियों, साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं हिंदी में संपादित की हैं। हिंदी सबसे सरल भाषा है। हमें हिंदी भाषा का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर हिंदी भाषा एकता की भाषा है विषयक पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। विजेताओं की घोषणा बाद में होगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष रश्मि गर्ग, सचिव स्नेहा गर्ग, कोषाध्यक्ष उर्मिला गोयल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उधर, वीवी इंटर कॉलेज शामली में आयोजित विचार गोष्ठी का शुभारंभ प्रधानाचार्य एसके आर्य और प्रबंधक संजय संगल ने किया। एनएसएस प्रभारी डॉ अनुराग शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि हिंदी राष्ट्रीय चेतना का एक सर्वश्रेष्ठ माध्यम और मंच है। इस मंच को स्थायित्व देना और इस को मजबूती प्रदान करना हर एक देशवासी का दायित्व और जिम्मेदारी है। हिंदी प्रवक्ता डॉ शशि वर्मा ने कहा की हिंदी इस राष्ट्र का गौरव है तथा अनेकों विविधताओं के होते हुए भी हिंदी राष्ट्र के लिए सर्वोपरि है। डॉ मनोज शर्मा ने कहा की हिंदी हम सभी के लिए प्रेरणा है और इसका मान बढ़ाने के लिए हम सब को कोशिश करनी होगी। स्काउट प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा की हिंदी पूर्ण रूपेण वैज्ञानिक भाषा है। एनसीसी प्रभारी रजनीश कुमार ने कहा की हिंदी भाषा का सरलतम रूप है तथा आधुनिक बनने की होड़ में हिंदी हमारे द्वारा उपेक्षित हो रही है। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने कहा की हिंदी देश को एकता के सूत्र में बांधने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। यह हिंदी की ही ताकत है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा देश एकता के सूत्र में बंध जाता है। इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा अर्जुन राम, राजवीर सिंह राजनाथ सिंह दिनेश तोमर डॉ अर्चना शर्मा प्रदीप आर्य ,अमरपाल सिंह, संदीप मित्तल, प्रधान लिपिक राजीव गोयल, विनोद कुमार सुशील कुमार श्रवण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ऑनलाइन विचार गोष्ठी का आयोजन
जलालाबाद। हिंदी दिवस पर बेसिक शिक्षा विभाग एवं डायट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन विचार गोष्ठी में 22 जनपद के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में डायट प्राचार्य भीम सिंह, एडी बेसिक योगराज, रमेंद्र एसआईटी लखनऊ, ललिता, प्रदीप कुमार ने इस ऑनलाइन कार्यक्रम की प्रशंसा की। बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला समन्वयक सुधीर कुमार सैनी, सह संयोजक मनोज वर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें