फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: इलाज कराने की जद्दोजहद में बीत रहा दिन

Tue, 20 Feb 2024 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली जिला अस्पताल में मरीजो की लगी भीड
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में इलाज के लिए पर्चा बनवाने में मरीज और तीमारदारों को तीन घंटे तक का समय लग रहा है। इसके बाद डॉक्टर न मिले तो उसका इंतजार हो रहा है। डॉक्टर मिलने के बाद दवाई लेने में पसीने छूट रहे हैं। लोगों को इलाज कराने की जद्दोजहद में पूरा दिन जिला अस्पताल में ही बीत रहा है।
विज्ञापन

रविवार का अवकाश होने के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतार रही। पर्चा बनवाने के लिए दो लंबी लाइन महिलाओं और एक लाइन पुरुषों की रही। दो से तीन घंटे में पर्चा बनने के बाद जिला अस्पताल में कई डॉक्टर कुर्सी पर नहीं मिले जिस कारण रोगियों को उनका इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा जो डॉक्टर मिले उनके पास भी लंबी लाइन थी।
जिला अस्पताल में यासमिन, विशाल तायल, इमराना और शहनाज का कहना है कि तीन घंटे लाइन में लगने के बाद पर्चा बना। अब डाक्टर के पास आए तो एलर्जी के डाक्टर पिछले एक घंटे से कुर्सी से गायब है। काफी समय से बाहर खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। नितिन और अनुज ने बताया कि अस्पताल आकर पूरा दिन खराब हो जाता है। दो से तीन घंटे पर्चा बनवाने में लगते हैं। डाॅक्टर न मिले तो इंतजार करो। यदि वह मिल जाए तो इसके बाद दवा लेने के लिए फिर से लंबी लाइन में लगो।
विज्ञापन

केस-1
शामली की रहने वाली शबाना ने बताया कि वह सुबह 8 बजे जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए आई थी मगर 11 बजे तक भी नंबर नहीं आया। हर बार उन्हें पर्चा बनवाने के लिए इसी तरह इंतजार करना पड़ता है।
केस-2
सुनीता ने बताया कि उसके बेटे की तबीयत खराब है। दो घंटे से वह पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगी हुई है। मगर 11 बजे तक नंबर नहीं आया। कहा कि कई बार ऐसा होता है कि पर्चा बनवाने के बाद डाॅक्टर के पास पहुंचते हैं तो डाक्टर ओपीडी से जा चुके होते हैं।
केस-3
सिक्का गांव की मुनेश ने बताया कि उसे दर्द की शिकायत थी। सुबह नौ बजे से लाइन में लगी है मगर नंबर नहीं आया। कहा कि पर्चा बनवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को अस्पताल में खिड़की बढ़वानी चाहिए।

केस-4
पेलखा गांव के मिंटू ने बताया कि आए दिन खिड़की पर अधिक भीड़ होने के कारण मरीजों को परेशानी होती है। मगर विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। जल्द अतिरिक्त खिड़की बढ़नी चाहिए।
जिला अस्पताल से लेकर दिव्यांग कैंप से नदारद रहे डाक्टर
जिला अस्पताल से नेत्र रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ नदारद थे, जबकि फिजिशयन और अन्य डॉक्टर उपचार करते नजर आए। इसके अलावा दिव्यांग कैंप में 11:30 बजे तक भी कोई नहीं पहुंचा था। जिसमें दिव्यांग परेशान नजर आए।

जिला अस्पताल में मरीजों के लिए जल्द ही ऑनलाइन पर्चे के भी व्यवस्था कराई जाएगी। सोमवार को सभी चिकित्सक अस्पताल में थे। कुछ चिकित्सक इमरजेंसी और एसएनसीयू और अन्य स्थानों पर चले गए थे। डाक्टरों को नदारद नहीं रहने की चेतावनी दी गई है।
डॉ. अंजू जोधा, सीएमएस, जिला अस्पताल

एलर्जी और खांसी के मरीज अधिक पहुंच रहे
सीएचसी अधीक्षक डाॅ. रामनिवास ने बताया कि एक दिन छुट्टी के बाद सीएचसी में सोमवार को मरीजों की अधिक भीड़ रही। अब एलर्जी और खांसी से ग्रस्त मरीज अधिक पहुंच रहे हैं, जिन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

शामली जिला अस्पताल में मरीजो की लगी भीड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें