फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में 1393 करोड़ रुपयों की 41 परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ

Tue, 20 Feb 2024 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कैराना रोड पर औद्योगिक विकास परियोजनाओ के शुभारंभ कार्यक्रम में मंचासीन मेरठ के सांसद
विज्ञापन
शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत जिले में 1393.4796 करोड़ रुपयों की 41 परियोजनाओं का ऑनलाइन शुभारंभ किया । लखनऊ में हुए कार्यक्रम का शामली में लाइव प्रसारण दिखाया गया है। जिले में 41 परियोजनाओं का शुभारंभ होने से औद्योगिक विकास को पंख लगेंगे। शामली के अलावा थानाभवन और कैराना में लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर एक होटल में चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, डीएम रविन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग इशिता मित्तल, अपर सांख्यिकी अधिकारी हरेंद्र कुमार और उद्यमियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्राप्त निवेश प्रस्तावों के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 14,000 परियोजनाओं का शुभारंभ किया। कहा कि डबल इंजन की सरकार में हर वर्ग को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
उद्यमियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना गया। आईआईए के अध्यक्ष आशीष जैन ने कहा कि उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है। क्लीन एंड ग्रीन इंंडस्ट्रीज के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रतिष्ठित सभी उद्यमियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कैराना में नहीं आए राज्य सभा सदस्य विजयपाल तोमर
फोटो समाचार
कैराना थानाभवन। सोमवार दोपहर 12 बजे नगर पालिका सभाकक्ष में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-4 का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कैराना में कार्यक्रम के लिए राज्य सभा सदस्य विजयपाल तोमर को नामित किया गया था। विजयपाल तोमर कैराना नहीं पहुंच पाए। इस अवसर पर पालिका चेयरमैन शमशाद अहमद, एसडीएम स्वप्निल यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल मित्तल, घनश्याम शर्मा, शिव कुमार रोड, धर्मवीर वाल्मीकि, अबरार अहमद, राम कुमार सिंघल, मनोज कुमार, राजेन्द्र कुमार, उस्मान माली, राधा कश्यप, रोहताश सैनी मौजूद रहे।। कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित मोर्चा भाजपा के जिला महामंत्री दीपक चंद्रा द्वारा किया गया। वहीं थानाभवन नगर पंचायत सभागार में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-4 में औद्योगिक विकास परियोजनाओं के शुभारंभ का लखनऊ से लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। यहां पर पूर्व मंत्री और विधान परिषद सदस्य चौधरी वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में औद्योगिक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सामने पूर्व मंत्री द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया । इस अवसर पर आशीष सिंघल सभासद, देवेंद्र शर्मा, रविंद्र गोयल, पंकज गोयल, उमेश नारंग, अशोक चावला, सुरेश पाल, उमेश सैनी मौजूद रहे।
जिले के दो उद्यमियों ने लखनऊ में लिया भाग
आईआईए के संरक्षक अशोक बंसल, साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री से मिलकर शामली में जिला उद्योग केंद्र की धनराशि अवमुक्त कराने की मांग की। मंत्री ने जल्द राशि अवमुक्त कराने का आश्वासन दिया। दूसरी ओर औद्योगिक विकास एवं प्रोत्साहन निर्यात मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से मुलाकात कर कंडेला औद्योगिक क्षेत्र के लिए पांच करोड़ एक लाख 90 हजार की धनराशि विकास कार्यों के लिए मंजूर कराने की मांग की। मौके पर दोनों उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया। देर रात दोनों ने सीएम के आवास पर पहुंचकर रात्रि भोज में भी हिस्सा लिया।

शामली कैराना रोड पर औद्योगिक विकास परियोजनाओ के शुभारंभ कार्यक्रम में मंचासीन मेरठ के सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें