फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पिता पर वार करते समय बेटे के हाथ तक नहीं कांपे

Wed, 12 Jun 2024 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
बल्ला माजरा में पकड़ा गया हत्या का आरोपी जुनैद
विज्ञापन
चौसाना। बन्ना माजरा गांव में इमाम फजलू रहमान पर वार करते हुए बेटे जुनैद के तनिक भी हाथ तक नहीं कांपे।
विज्ञापन

मामूली सी बात पर वह इतना आक्रमक हुआ कि पिता पर फावड़े से तब तक वार करता रहा जब तक कि उसकी गर्दन धड़ से अलग नहीं हो गई। इसके बाद वह गर्दन को उठाकर भाग भी गया। मौके पर पुलिस एक घंटे तक मृतक की गर्दन और आरोपी की तलाश करती रही मगर उनका कोई पता नहीं चल पा रहा था। बाद में पुलिस, एसओजी ने तलाशी अभियान चलाया तो गर्दन ईख के खेत में कपड़े में लिपटी मिली। जबकि आरोपी भी पास के ही खेत में छिपा था। पुलिस ने अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी ने हाथ पर कई वार किए। मृतक के शरीर पर घावों को देखकर कहा जा सकता है कि जब तक मौत नहीं हो गई, फजलू के शरीर पर वार किए जाते रहे।
विज्ञापन

दूसरों की मदद के लिए तैयार रहता था फजलू
ग्रामीणों ने बताया कि फजलू हर समय दूसरों की मदद के लिए तैयार रहता था। यही नहीं गांवों में बेसहारा लोगों की भी समय-समय पर मदद करता था। जिसके कारण आए दिन लोग फजलू से मिलने के लिए उसके घर पर भी आते रहते थे। फजलू की मौत से परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें