फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बारिश थमने के बाद भी मुश्किलें नहीं हुईं कम, पांच लोगों के गिरे मकान

विज्ञापन
शामली में कैराना रोड के पास टूटी सड़क पर भरा पानी । संवाद
विज्ञापन
ताना गांव में बिजली गिरने से दीवार और दो खंभे हुए क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली/थानाभवन/कांधला/कैराना/झिंझाना। बारिश के बाद भी लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुईं, जिले में अलग-अलग स्थानों पर चार मकान गिर गए। गढ़ीपुख्ता के गांव ताना में बिजली गिरने से दो खंभे और दीवार क्षतिग्रस्त होने से अंधेरा छाया रहा। वहीं अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले में बुधवार रात को बारिश नहीं हुई और बृहस्पतिवार सुबह धूप निकलने से मौसम में गर्माहट बनी रही। दोपहर तक धूप निकली। इसके बाद फिर से बादल छाये रहने से बारिश की उम्मीद बनी है। धूप निकलने से पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 32 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, बारिश थमने के बाद भी लोगों की परेशानियां कम नहीं हुईं। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम मिश्रित रहेगा। बादल छाये रहने और बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सरवरपीर में बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे सादिक के मकान में एक कमरे की छत गिर गई। गनीमत रही कि सादिक अपनी पत्नी व सात बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोया हुआ था। छत गिरने से मलबे में फ्रिज, पंखा, बर्तन, खाने पीने व अन्य सामान दबकर नष्ट हो गया। लोगों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाकर सामान को बाहर निकाला। पीड़िता ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
थानाभवन में मुल्लापुर रोड स्थित इमदाद का मकान बुधवार शाम अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि समय रहते घर के सभी सदस्य बाहर निकल गए, जिससे जनहानि होने से बच गई। घर में रखा सामान भी मलबे में दब गया, जिससे परिवार को नुकसान उठाना पड़ा। गांव मसावी में बारिश के बाद सत्तार का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने से सत्तार और उनकी पत्नी बेघर हो गए। सत्तार लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। दंपती को ग्रामीण आपसी सहयोग से भोजन-पानी उपलब्ध करा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिए जाने की मांग की।

कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू में विधवा महिला साइना का कच्चा मकान बारिश के कारण ढह गया। महिला व परिवार के लोग मलबे में दबने से मामूली रूप से घायल हुए। लोगों ने मलबा हटाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने प्रशासन से विधवा को तुरंत आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।
कैराना के गांव मलकपुर निवासी विधवा जैतून मेहनत मजदूरी कर अपने चार बच्चों का भरण पोषण करती है। पिछले कई दिनों से बारिश के चलते महिला का कच्चा मकान जमींदोज हो गया। गनीमत यह रही कि महिला व उसके चारों बच्चे बाल-बाल बच गए। वहीं, मलबे दबने के कारण घरेलू सामान नष्ट हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा दिलवाए जाने की गुहार लगाई है।
झिंझाना में बृहस्पतिवार को मौसम साफ होते ही लोग जरूरी कामों को निपटाने के लिए घरों से निकल पड़े। किसानों ने अपने खेतों का जायजा लिया तो वहीं बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़ से रौनक लौट आई। लोग सड़कों पर जमा हुए पानी को सुखाने और कीचड़ की सफाई में जुट गए। डाॅ. रोहित तोमर ने बताया कि एक हफ्ते से बारिश ने सबकी मुश्किलें बढ़ा दी थीं। आज धूप निकलने से राहत मिली है।




बिजली गिरने से दो खंभे और मकान की दीवार क्षतिग्रस्त



गढ़ीपुख्ता। गांव ताना में बुधवार शाम को बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिर गई। बिजली गिरने से सतपाल के मकान की करीब 20 मीटर दीवार और सड़क किनारे खड़े दो खंभे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर से विद्युत लाइन के तार हटा दिए, जिस कारण रात को आधे गांव में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन


-



विधवा ने डीएम से की आर्थिक सहायता की मांग
शामली। बृहस्पतिवार को भैंसवाल निवासी विधवा संतोष ने डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि दो दिन पहले बरसात के कारण कच्चा मकान गिर गया और घर का सारा समान दब गया। उन्होंने बताया कि कई बार मांग करने के बाद भी पक्का मकान नहीं बन सका। अभी तक कोई कर्मचारी गिरे मकान को देखने तक नहीं आया। उन्होंने डीएम से पक्का मकान बनवाने की मांग की।

शामली में कैराना रोड के पास टूटी सड़क पर भरा पानी । संवाद

शामली में कैराना रोड के पास टूटी सड़क पर भरा पानी । संवाद

शामली में कैराना रोड के पास टूटी सड़क पर भरा पानी । संवाद

शामली में कैराना रोड के पास टूटी सड़क पर भरा पानी । संवाद

शामली में कैराना रोड के पास टूटी सड़क पर भरा पानी । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें