फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप : छह दिन बाद भी रंगदारी मांगने वाले बदमाशों काे नहीं तलाश पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मोबाइल फोन व्यापारी दीपक बंसल व सुमित बंसल से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के प्रकरण में छह दिन बाद भी पुलिस को ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का सुराग तलाशने में लगी है।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्राह्मणान निवासी दीपक बंसल व सुमित बंसल दोनों भाइयों की फव्वारा चौक पर मोबाइल की दुकान है। दुकान पर सोमवार को पहली रंगदारी की चिट्ठी मिली थी, जिसमें 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इसके चार दिन बाद दूसरी चिट्ठी मिली थी। दीपक की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। छह दिन बाद भी पुलिस अभी तक चिट्ठी डालकर रंगदारी मांगने वाले बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है। रंगदारी की धमकी भरी चिट्ठी मिलने से व्यापारी भाइयों व उनके परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि इस मामले में पुलिस टीमें लगी हुई है। जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा।
- डीएम से की कार्रवाई की मांग
झिंझाना। शनिवार को शहिदा, शबनम, प्रवीण, समीना, सलीम, संदीप आदि ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चौसाना में उनके प्लाॅट हैं, जिसे ईदगाह के लिए दान में दी गई भूमि बताकर ईदगाह समिति द्वारा चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने डीएम से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं होता तो वे फिर धरना देने को मजबूर होंगीं। उधर, ईदगाह समिति के अध्यक्ष हाजी इरशाद का कहना है कि जहां निर्माण कराया जा रहा है, वह जमीन समिति की वैध और प्रमाणित है।
विज्ञापन

- मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित गिरफ्तार
झिंझाना। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित चल रहे आरोपी बिल्लू उर्फ रिफाकत निवासी कुंडा थाना गंगोह जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शामली व सहारनपुर से भी वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें