फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा

विज्ञापन
शामली के आरके इंटर कालेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते शिक्षक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
यूूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। केंद्र पर सभी 121615 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हो गई हैं। शासन की तरफ से निर्धारित समय से चार दिन पहले मूल्यांकन कार्य पूरा होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी परीक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी हैं।
विज्ञापन

जनपद के आरके इंटर कॉलेज शामली मूल्यांकन केंद्र पर पहले 15 मार्च से 18 मार्च तक तीन दिन चले मूल्यांकन कार्य में करीब 14 हजार उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हुई थीं। कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते मूल्यांकन कार्य स्थगित कर दिया गया था। अब शासन के निर्देश पर लॉकडाउन में 12 मई से शुरू हुआ हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य लगातार चल रहा है। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 335 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 631 और इंटर की 5934 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस तरह से केंद्र पर पहुंची हाईस्कूल की कुल 73372 उत्तर पुस्तिकाओं का और इंटर की सभी 48243 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। कुल मिलाकर 121615 उत्तर पुस्तिकाओं का शत प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया। परीक्षकों की संख्या मूल्यांकन केंद्र पर 335 रही । मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं को सराहा। जिला विद्यालय निरीक्षक और केंद्र के उप नियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने मूल्यांकन कार्य में परीक्षकों और कर्मचारियों द्वारा मनोयोग से सहयोग देकर शासन से निर्धारित समय 25 मई से चार दिन पहले मूल्यांकन कार्य पूर्ण करने पर बधाई दी। इसके साथ ही सभी को कोविड 19 के अंतर्गत सभी सुरक्षा उपायों का पालन करने के लिए आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें