फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में युवाओं की सहभागिता जरूरी

Wed, 13 Jan 2016 01:28 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान मतदान में युवाओं की भूमिका विषय पर छात्र-छात्राओं ने निबंध लिखे।
विज्ञापन


मंगलवार को वीवी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप- 2016 के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान मतदान में युवाओं की भूमिका विषय पर छात्र-छात्राओं ने निबंध लिखकर जागरूकता जगाई। इस दौरान प्रधानाचार्य वीके गुलाटी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र को उन्नत बनाने के लिए मतदान में युवाओं की अधिक रुचि और सहभागिता आवश्यक है।

स्वीप कॉर्डिनेटर डा. अनुराग शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति ही भारत को विश्व गुरू बनाने में सक्षम है। इसलिए मतदान में भी युवाओं की सहभागिता अधिक से अधिक होनी चाहिए। इस दौरान डा. अर्चना शर्मा, डा. शशि वर्मा, रीना सिंह, डा. मनोज शर्मा, रजनीश कुमार, आशीष गौड़ आदि रहे।
विज्ञापन


उधर, भैंसवाल के केके जीएसएस इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वृतिका, किरण द्वितीय तथा शिवानी तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य ऊषा सहरावत ने छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व समझाया और लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें