शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली में निबंध प्रतियोगिता 2021-22 में विजेता छात्र देवेश शर्मा का सम्मान किया गया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख पुष्पार्चन से हुआ। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने बताया कि विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र द्वारा पिछले साल हुई अखिल भारतीय छात्र निबंध प्रतियोगिता 2021-22 के घोषित परिणाम में कॉलेज के छात्र देवेश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कैराना के प्रधानाचार्य सुशील कुमार और प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने छात्र को सम्मानित किया।
इसके अलावा कॉलेज में पूर्व छात्र परिषद कार्यकारिणी के सहयोग से राजकीय चिकित्सालय शामली की स्वास्थ्य टीम द्वारा कोरोनारोधी द्वितीय टीकाकरण शिविर का आयोजन कराया गया। शिविर में 205 छात्रों को टीके लगाए गए। टीम में पूर्व छात्र परिषद के जिला संयोजक रूपेश कुमार, सह संयोजक ध्रुव मित्तल, आकाश संगल, विद्यालय ईकाई टीम के अध्यक्ष शिवम शर्मा, उपाध्यक्ष मानव गुप्ता, कोषाध्यक्ष पीयूष वर्मा, उप कोषाध्यक्ष अमित चौहान का सहयोग रहा। मौके पर पर आचार्य मोहर सिंह, नीटू कश्यप, पवन कुमार, मधुबन शर्मा, पुष्पेन्द्र कुमार, अंकुर कुमार, परितोष शर्मा, अरविंद कुमार, ब्रिजेश सैनी, आशीष कुमार मौजूद रहे।