फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यमुना में कटान से किसानों की चिंता बढ़ी

Sun, 12 Apr 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
मंगलौरा में यमुना मेें हुआ कटान। संवाद
विज्ञापन
चौसाना। मंगलौरा क्षेत्र में यमुना के कटान से किसानोें को फिर से नुकसान हो सकता है। किसानों ने प्रशासन से ठोकरों के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार पिछली बरसात में यमुना के तेज कटान से हजारों बीघा खेत और फसल नदी में समा गई थी। बहाव कम होने पर ढांग के किनारे जमी रेत यानी ढांग किसानों के लिए उम्मीद की किरण बनी थी। किसान इस ढांग के सहारे खेत समतल कर दोबारा खेती शुरू करने की तैयारी में जुटे थे, लेकिन अब कटान से उनकी उम्मीदें फिर धुंधली पड़ गई हैं।
विज्ञापन


किसान रविन्द्र कुमार, अनिल कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ढांग के कारण पानी खेतों तक नहीं पहुंच पाता। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि टूटी ठोकरों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि भविष्य में संभावित नुकसान से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें